उत्तराखंड में हुए IPS और PPS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट।
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बढ़ते अपराधों के बीच शुक्रवार को सरकार ने कई आईपीएस और पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इस तबादला एक्सप्रेस में देहरादून, हरिद्वार ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कप्तान बदले गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को एसएसपी देहरादून जबकि देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है। वहीं,एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के एसएसपी की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा चंपावत के एसपी अजय गणपति कुंभार को एसएसपी ऊधम सिंह नगर, अक्षय प्रहलाद कोंडे को एसपी रुद्रप्रयाग से एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव को एसपी पिथौरागढ़ से एसपी चंपावत, चंद्रशेखर आर घोड़के को एसपी बागेश्वर से एसएसपी अल्मोड़ा के तौर पर तैनाती दी गई है। वहीं, निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग और जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर नियुक्त किया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी रहे देवेंद्र सिंह पींचा को 31वीं वाहिनी पीएससी का सेनानायक बनाया गया है।
सरकार ने जितेंद्र चौधरी को ऊधम सिंह नगर के एसपी (क्राइम और ट्रैफिक), निशा यादव को हरिद्वार के एसपी (क्राइम और ट्रैफिक) और मनोज ठाकुर को एएसपी कोटद्वार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा चंद्र मोहन सिंह को एसपी (क्षेत्रीय) इंटेलिजेंस बनाया गया है। एसडीआरएफ की डीआईजी निवेदिता कुकरेती को अब एसडीआरएफ का आईजी, सतर्कता मुख्यालय के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को सतर्कता मुख्यालय का डीआईजी नियुक्त किया गया है।
वहीं, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को इंटेलिजेंस का एसपी और प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का एसपी तैनात किया गया है। यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर और अमित श्रीवास्तव को आईआरबी प्रथम रामनगर का सेनानायक बनाया गया है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…