Uttarakhand के Nainital जिले में Haldwani स्थित मोटाहल्दू इलाके से गुरुवार को स्कूल से घर लौटते समय10वीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की स्कूल ड्रेस स्कूल व घर के बीच के रास्ते में झाड़ियों से बरामद हुए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। इस पर परिजन ने उसकी ढूंढ-खोज की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। इस दौरान एक मंदिर के पास झाड़ियों में छात्रा की स्कूल ड्रेस और अन्य कपड़े लावारिस हालत में पड़े मिले। बच्ची के न मिलने पर छात्रा के परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड बुलाकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *