Dehradun पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके के महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापा मारकर लाखों रुपये के जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने फ्लैट के मालिक समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को मिली गोपनीय सूचना पर यह हाईप्रोफाइल रेड की गई। आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई लोग ताश और डाइस से जुआ खेलते मिले। बकौल पुलिस, मौके से 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की 4 गड्डियां, 20 डाइस और जुए में लगाए जा रहे ₹3.10 लाख बरामद हुए हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर तिनका भी है शामिल

पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है। बकौल पुलिस, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही अपने फ्लैट में अवैध रूप से जुए का खेल चला रहे शख्स को भी अरेस्ट किया गया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *