अल्मोड़ा (Uttarakhand) जिले की पुलिस ने रानीखेत तहसील के ऐना गांव में हुई 20 वर्षीय सागर नामक छात्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद दबोच लिया। बकौल पुलिस, उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल घन और चाकू बरामद बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई की रात ऐना गांव में एक शख्स की हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि केस दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर मामले में गांव के ही रहने वाले नामजद आरोपी 35 वर्षीय जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जगत ने पूछताछ में बताया कि लगभग 2 महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर उसके दोस्त और मृतक व उसके भाई के बीच विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़ाई स्कूटर पर स्क्रैच लगने के बाद शुरू हुई थी। बकौल पुलिस, उस घटना से पैदा हुई आपसी रंजिश के चलते जगत ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का घन और चाकू भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि इस घटना में घायल हुईं सागर की बुआ और दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि Post navigation Uttarakhand: युवक की घर में घुसकर की गई हत्या, बदमाशों ने रेता गला