हल्द्वानी स्थित पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में दीक्षारंभ 2026 (ओरिएंटेशन कार्यक्रम) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अकादमिक जीवन से पहले व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व, संवाद और जीवन कौशल का समग्र अनुभव प्रदान करना रहा। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रो. मुकेश पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने दैनिक जीवन के दृश्यात्मक एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। “Impossible” में ही “I’m Possible” का संदेश छिपा है। पूर्ण समर्पण, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ असंभव दिखाई देने वाले कार्यों को भी संभव बनाया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने गौधाम, हल्दूचौड़, FTI की रामायण वाटिका व महाभारत वाटिका, NSS एवं Swachh Campus गतिविधियों, स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण सत्र, एलुमनाई इंटरैक्शन, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों समेत अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। ‘कक्षा से करियर तक-एक सशक्त शुरुआत’ थीम पर हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जरुरी बातें बताई गईं। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि कॉलेज उनके लिए अवसरों का एक विशाल क्षितिज है और आकाश ही उनकी सीमा है। वे आवश्यक मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल और सीईओ अतुल पाल मौजूद रहे। Post navigation Haldwani: आरएसएस ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, दीये जलाए Uttarakhand: खाई में गिरी पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर, तीन की मौत व 19 हुए घायल