Haridwar (Uttarakhand) के कनखल कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान कथित तौर पर 32 किलोग्राम गांजे के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरिद्वार और चंपावत जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि गश्त कर रही टीम ने श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से कथित तौर पर 2 ट्रॉली बैग और एक कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया 32 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे (करीब 1-1 किलोग्राम के) पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बकौल पुलिस, लोगों व पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों ने कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कनखल (हरिद्वार) निवासी दिपेश व ⁠रणजीत और लोहाघाट (चंपावत) के रहने वाले आदित्य राय के रूप में की है। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की योजना थी इसकी भी जांच चल रही है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *