उत्तराखंड

जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद सख्त, कमिश्नर को लिखा पत्र

Nainital-Udham Singh Nagar लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को पत्र लिखकर प्रभावित गांवों और पुनर्वास स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

सांसद ने पत्र में कहा कि परियोजना के तहत करीब 50 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है, जबकि 213 परिवारों के मकान डूब क्षेत्र से प्रभावित हो रहे हैं। बकौल सांसद, इसके बावजूद पुनर्वास स्थल पर सड़क, बिजली और सुरक्षा दीवार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

सांसद ने कहा है कि पुनर्वास में देरी के चलते प्रभावित परिवारों के सामने भविष्य और आजीविका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण के साथ प्रभावितों की सुरक्षा और सम्मानजनक पुनर्वास भी प्राथमिकता होनी चाहिए। सांसद भट्ट ने कमिश्नर दीपक रावत से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुनर्वास कार्यों में देरी के कारणों की समीक्षा करने और संबंधित अफसरों को सभी लंबित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

9 hours ago

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…

9 hours ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

9 hours ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

1 day ago

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…

1 day ago

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…

2 days ago