उत्तराखंड

Uttarakhand: पुलिस ने मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे 12 लोगों को दबोचा

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने काशीपुर में एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर कथित तौर पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से करीब 3 लाख रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर कथित तौर पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर सभी 12 लोगों को मौके से दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।

ये लोग हुए हैं अरेस्ट

गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर निवासी डॉक्टर लाइन, अंकित अग्रवाल निवासी वैशाली कॉलोनी, विजय गर्ग और जय गर्ग निवासी मेन मार्केट शामिल हैं। इसके साथ ही गुलफाम निवासी मुरादाबाद, सुभाष अली निवासी गड्ढा कॉलोनी, नितिन कुमार निवासी घास मंडी, वासु गौड़ निवासी विष्णुपुरम, गौरव सोनी निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल निवासी स्टेडियम के पीछे और आशुतोष तिवारी निवासी चामुंडा विहार को भी मौके से पकड़ा गया है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

9 hours ago

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…

10 hours ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

10 hours ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

1 day ago

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…

1 day ago

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…

2 days ago