Nainital जिले की पुलिस ने बताया है कि 14 और 15 नवंबर को कैंची धाम, भवाली व भीमताल क्षेत्र में वीकेंड और छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस ने लोगों व पर्यटकों से यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन, पार्किंग व शटल व्यवस्था का पालन करने की अपील की है जिससे अनावश्यक जाम व असुविधा से बचा जा सके।
तड़के 3 बजे से रात 11: बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यवाही: भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा।
सुबह 5:00 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रूट डायवर्जन विवरण-
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन:
लमगड़ा➔धनाचूली➔धारी➔खुटानी बैंड➔भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
हल्द्वानी,काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा,जागेश्वर,बागेश्रर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन- खुटानी बैंड भीमताल➔धारी➔धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन:
खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर➔रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
वाया भीमताल आने वाले प्राइवेट वाहन
निजी वाहन से आने वाले पर्यटक विकास भवन पार्किंग, भीमताल में वाहन पार्क करने के बाद यहां से स्थानीय शटल सेवा द्वारा भवाली/कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे।
वाया ज्योलिकोट➔गेठिया➔
नैनीताल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहन
निजी वाहन से आने वाले पर्यटक भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के बाद यहां से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम मंदिर तक जाएंगे।
इसके अलावा भीमताल/नैनीताल/ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन जो कि खैरना/गरमपानी/बेतालघाट की ओर जाना चाहते है वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
अल्मोड़ा/रानीखेत/कैंची धाम हेतु: नैनी बैंड प्रथम➔ सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग➔शिप्रा पुल भवाली से गंतव्य की ओर।
वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दुपहिया वाहनों/पीली नम्बर प्लेट दुपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…
उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…
नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…