Dehradun में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगाने के साथ ही हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, कांवली रोड पर बजरी लदे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े करीब 40 वर्षीय सतेंद्र साहनी नामक शख्स को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर बल्लूपुर चौक की ओर से आ रहा था और घटना सिद्धार्थ प्रोजेक्ट के पास ढलान पर हुई। 

इस बीच मौके से डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर जमा हो गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने साहनी के शव को सड़क पर रखकर कांवली रोड पर जाम लगा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, आक्रोशित लोगों ने डंपर के शीशे तोड़ने के साथ ही वहां लगे बैनर-पोस्टर फाड़ डाले। लोगों ने मौके पर लकड़ियां और टायर भी जला दिए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सुबह के समय डंपर तेज स्पीड में चलते हैं लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने मर्तक के परिजन को मुआवजा देने और आरोपी डंपर चालक को जल्द-से-जल्द अरेस्ट करने की मांग की है। लोग डंपर के मालिक व प्रशासनिक अफसरों को भी मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में भी जुट गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *