Nainital पुलिस ने रामनगर कोतवाली के भवानीपुर इलाके में 9 मई को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ₹10,000-₹10,000 के 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इलाके के करीब 70 से 80 CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए गए। बकौल पुलिस, फुटेज में घटना के बाद 2 संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मैनुअल व टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद और गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी अतीक व सद्दाम के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीरूमदारा के एक स्टोन क्रेशर में बतौर ड्राइवर काम करते हैं। पुलिस ने दोनों को चेकिंग के दौरान पीरूमदारा इलाके से चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। बकौल पुलिस, दोनों लगातार फरार चल रहे थे। इसके चलते नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दोनों पर ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया था। Post navigation Nanital: अब 12 और स्कूलों को भेजे गए नोटिस, रडार पर आए 50 स्कूल