उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कई IAS व 10 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला एक्सप्रेस में 19 IAS और 10 PCS अफसरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। 2010 बैच के आईएएस अफसर आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 वहीं, 2012 बैच के आईएएस अफसर आशीष चौहान को देहरादून और 2018 बैच की आईएएस अफसर अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। वहीं, देहरादून के डीएम सविन बंसल को नियोजन विभाग के सचिव जबकि बागेश्वर की डीएम आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा व कर्मचारी बीमा योजना के निदेशक का जिम्मा दिया गया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *