ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर इलाके में एक कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और सबूत जुटाए। जानकारी के मुताबिक, जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में यूपी के अमरोहा निवासी 53 वर्षीय ड्राइवर अजय पाल का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। Post navigation Uttarakhand: 19 IAS व 10 PCS अफसरों का तबादला, गढ़वाल कमिश्नर और 2 DM बदले Uttarakhand: युवक की घर में घुसकर की गई हत्या, बदमाशों ने रेता गला