Uncategorized

Jharkhand: ₹1 करोड़ का इनामी ‘अनल दा’ समेत 15 नक्सली ढेर, 11 की हुई पहचान

नक्सली अनल (फाइल फोटो)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा के सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सली संगठन के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में ₹1 करोड़ के इनामी अनल समेत 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। इनमें से 11 नक्सलियों की पहचान कर ली गई  है। वहीं, सुरक्षाबल मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान कराने में जुटे हुए हैं। 

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ था अभियान

सुरक्षाबलों ने यह अभियान नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया था। आरोप है कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों की ओर से भी गोलीबारी की गई।  

अभी जारी है सर्च अभियान

खबरों के मुताबिक, नक्सल विरोधी यह अभियान इलाके में अभी जारी है। जंगल में तलाशी अभियान चल रहा है और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के भागने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। खबरों में एक पुलिस अफसर के हवाले से छपा है कि गोलीबारी रुकने के बाद तलाशी अभियान जारी है और हताहतों की अंतिम संख्या बाद में बताई जाएगी। 

1987 से सक्रिय था ₹1 करोड़ का इनामी अनल

झारखंड पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में मारा गया ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल 1987 से सक्रिय था। वह गिरिडीह जिले के पिरतांड का रहने वाला था और पुलिस कई सालों से उसकी तलाश में जुटी थी। उसका असली नाम पतिराम माझी था। आपको बता दें कि झारखंड में सारंडा और कोल्हान इलाके को माओवादियों का अंतिम गढ़ माना जाता है। 

इन नक्सलियों की हुई है पहचान

सुरक्षा बलों की प्रारंभिक जांच में मारे गए 11 नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें 1 करोड़ का इनामी अनल (CCM), 25 लाख का इनामी अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC),15 लाख का इनामी अमित मुण्डा (RCM) और 5-5 लाख के इनामी पिन्टु लोहरा व लालजीत उर्फ लालु (SZC) शामिल हैं। इसके अलावा राजेश मुण्डा (ACM), बुलबुल अलदा (ACM), बबिता (ACM), पूर्णिमा (ACM), सुरजमुनी (Cadre), जोंगा (Cadre) के भी मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि हुई है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: अवैध खनन मामले की जांच में लापरवाही पर पुलिस चौकी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन के मामले की…

1 day ago

Uttarakhand: हनीट्रैप कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बनाते थे अश्लील वीडियो

नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस ने कथित तौर पर हनीट्रैप…

1 day ago

श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, जानें डिटेल्स

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार…

2 days ago

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 days ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

3 days ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

3 days ago